अगले महीने होगा राफेल विमानों का इंडक्शन समारोह, फ्रांस के रक्षा मंत्री हो सकते हैं शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
राफेल विमानों के भारत आगमन से देश के सैन्य इतिहास में नए युग का सूत्रपात हो चुका है। इन विमानों को बड़ी सादगी के साथ वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था। हालांकि, वायु सेना ने अब 10 सितंबर को इन्हें आधिकारिक रूप से अपने बेडे में शामिल करने के लिए इंडक्शन (प्रवेश) समारोह आयोजित करने का निर्णय किया है। इस समारोह में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारेल के भी शामिल होने की संभावना है।