मंगल की सतह पर उतरा इंजेन्वनिटी हेलीकॉप्टर, 2.7 अरब डॉलर का है मिशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: salon
नासा का इंजेन्वनिटी हेलीकॉप्टर पहली उड़़ान के लिए मंगल की सतह पर उतरा। बता दें इंजेन्वनिटी हेलीकॉप्टर, पर्सिवियरेंस रोवर के साथ मंगल ग्रह पर गया था। पर्सिवियरेंस रोवर 18 फरवरी को मंगल ग्रह पर लैंड हुआ था। वैज्ञानिक मत है कि करीब 3 अरब साल पहले मंगल ग्रह पर सूक्ष्म जीव पनपें हों। 2.7 अरब डॉलर के मिशन में यहीं पता लगाया जाएगा। नासा ने हालिया मंगल का एक 16 मिनट का ऑडियो जारी किया।
