इंस्टाग्राम ने टिकटॉक जैसे शॉर्ट वीडियो फीचर 'रील्स' की भारत में शुरू की टेस्टिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंस्टाग्राम पिछले साल नवंबर में लॉन्च किए गए 'रील्स' नाम के फीचर को भारत मे लाने की तैयारी में है। फीचर के जरिए यूजर टिकटॉक की तरह शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। इंस्टाग्राम ने इस फीचर की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके लिए कुछ यूजर्स के लिए नई तकनीक रिलीज की गई है। कंपनी ने पिछले सप्ताह ही इस फीचर की फ्रांस और जर्मनी में टेस्टिंग की घोषणा की।