इंटरनेशनल ‘पॉवर-बैंक’ ऐप धड़ाम, 50 लाख डाउनलोड्स, 250 करोड़ की ठगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑनलाइन ठगी के इस नए और बेहद खतरनाक ऐप का नाम है पॉवर-बैंक। गूगल प्ले स्टोर से चार महीने में इस ऐप को 50 लाख के करीब हिंदुस्तानियों के द्वारा डाउनलोड भी कर लिया गया है। लाखों लोगों द्वारा डाउनलोड किए जाने के चंद दिन के भीतर ही इस ऐप के झांसे में आए लोगों ने अब तक करीब 250 करोड़ रुपए की आर्थिक चपत घर बैठे लगवा ली है।
