अपने वेब एडिशन में Whatsapp में डार्क मोड फीचर किया शुरू, वीडियो कॉल फीचर को भी बेहतर करने पर जोर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Whatsapp ने ग्राहकों के लिए एनिमेटेड स्टिकर्स, क्यूआर कोड और अपने वेब एडिशन पर डार्क मोड फीचर शुरू किया है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप को अपडेट करना होगा उसके बाद क्यूआर-कोड को वेरिफाई कर कम्प्यूटर में इस सेटिंग को इनेबल करना होगा। इसके साथ ही Whatsapp ग्रुप वीडियो-कॉल एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
