49 हजार रुपए होगी आईफोन-12 की कीमत, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्चिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
एपल इस साल आईफोन-12 सीरीज लॉन्च कर सकती है। हाल ही में आईफोन-12 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की लीक जानकारी साझा की गई हैं। इन्हीं रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन-12 सीरीज में चार मॉडल शामिल होंगे और इसकी शुरुआती कीमत करीब 49 हजार रुपए के लगभग होगी। इसमें 5.4 इंच का OLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही आईफोन-12 एक अफॉर्डेबल फोन होगा। जिसमें 5G सपोर्ट भी मिलेगा।