आईफोन 12 के मुकाबले थोड़े मोटे होंगे आईफोन 13 सीरीज के मॉडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tom's Guide
आईफोन 13 सीरीज के मॉडल आईफोन 12 के मुकाबले थोड़े मोटे होंगे। आईफोन 13 ACE और 13 Pro के मॉडल की मोटाई 7.57 एमएम होगी। इनका कैमरा बम्प 3.65 एमएम होगा। इनमें सेंसर-शिफ्ट स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिल सकता है। आईफोन 13 सीरीज के बेस मॉडल में लो-लाइट और स्टेबलाइजेशन सुधरेगा। इन डिवाइस का वॉल्यूम और पावर बटन थोड़ा नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा और भी कई बदलाव होंगे।
