युवक की जेब में फट गया आईफोन X, ऐपल के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल के खिलाफ मेलबर्न में रहने वाले एक युवक ने मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि आईफोन X युवक की जेब में फट गया और डिवाइस में आग लगने के चलते वह घायल हो गया। ऐपल के खिलाफ कई लॉ-सूट फाइल किए जा चुके हैं और ताजा मामला हार्डवेयर में आई खामी से जुड़ा है। ऐपल आईफोन्स के प्रीमियम बिल्ड के चलते डिवाइस में ब्लास्ट या आग लगने जैसे मामले कम ही सामने आते हैं।