आज लॉन्च होगी आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट, पहले से और ज्यादा बेहतर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों आज आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च होगी। नई वेबसाइट से 1 मिनट में 10,000 टिकट बुक किए जा सकते हैं। फिलहाल 1 मिनट में 7,500 टिकट बुक होते हैं। आईआरसीटीसी के वेबसाइट और ऐप के अपग्रेड होने से यात्री पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इस वेबसाइट में यात्रियों की खान-पान समेत अन्य सुविधा भी जोड़ी गई हैं।
