इसरो और नासा का सैटेलाइट लॉन्च अगले साल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इसरो और नासा के संयुक्त सहयोग से विकसित पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निसार भारत आ चुका है। इसे अगले साल आंध्र प्रदेश से लॉन्च किया जाएगा। यह सैटेलाइट आधुनिक एसयूवी के आकार का है, जिसे दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में विकसित किया गया। 2,800 किलोग्राम के इस सैटेलाइट में 39 फुट का फिक्स्ड एंटीना रिफ्लेक्टर है, जो सोने की परत वाले तार की जाली से बना है।
