कोरोना संक्रमण के कारण ISRO ने रद्द किया युवा वैज्ञानिक प्रोग्राम 'युविका-2020'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ISRO ने अपने युवा वैज्ञानिकों के कार्यक्रम, युविका 2020 को रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बता दें इसरो द्वारा यह प्रोग्राम 11 से 22 मई तक छात्रों के लिए आयोजित किया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण प्रोग्राम रद्द कर दिया गया। वहीं साल 2019 में इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी।