ISRO चीफ का ऐलान- नहीं होगा स्पेस एजेंसी का निजीकरण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ISRO के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने कहा, 'इसरो का निजीकरण नहीं होगा। यह बात सबके दिमाग में क्लियर है। लोगों को ऐसी गलतफहमी हो रही है कि सरकार इसरो का निजीकरण करने जा रही है। ऐसा कभी नहीं होगा।' इसरो की ओर से आयोजित एक वेबीनार में उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा, 'निजी कंपनियों को साथ लेकर चलने का प्रोग्राम है। जिससे इसरो प्रद्योगिकी विकास-क्षमता का विस्तार कर सके।'