जब इंडिगो की फ्लाइट में पहुंचे ISRO चीफ के. सिवन, तो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: News 18
ISRO चीफ के. सिवन अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं वहीं उनकी सादगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसको देखकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे. दरअसल के. सिवन हाल ही में इंडिगो फ्लाइट की इकॉनोमी क्लास में सफर कर रहे थे. जब सिवन विमान में सवार हुए तो विमान में उनका स्वागत हीरो जैसा किया गया. विमान में मौजूद यात्रियों और स्टाफ मेंबर्स ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और उनके साथ लोगों ने सेल्फी ली.
