x

ISRO प्रमुख ने सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन, भविष्य के मिशनों के लिए लिया आशीर्वाद

Shortpedia

Content Team
Image Credit: ptinews

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की है। ISRO प्रमुख ने दर्शन करने के बाद कहा, "यह हमारा सौभाग्य है, क्योंकि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग (चंद्रयान-3) करना हमारा प्रयास था। यह भगवान सोमनाथ का आशीर्वाद है। हमें अन्य मिशनों पर भी काम करना है, इसलिए हमें ताकत और आशीर्वाद की जरूरत है।" बता दें, चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त को उतरा था।