इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए महत्वपूर्ण इंजन परीक्षण किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pynr-1
चंद्रयान-3 मिशन के प्रक्षेपण वाहन के क्रायोजेनिक ऊपरी चरण को गति प्रदान करने वाले सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति ताप परीक्षण सफल रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हालिया यह जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि 24 फरवरी को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में स्थित इसरो प्रणोदन परिसर के हाई एल्टीट्यूड प्रक्षेपण केंद्र में 25 सेकंड की निर्धारित अवधि के लिए उड़ान स्वीकृति ताप परीक्षण किया गया था।
