x

इसरो ने चंद्रयान-3 की ऑर्बिट को कम किया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Postsen

इसरो ने रविवार 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। चंद्रयान-3 अब चंद्रमा के 170 किलोमीटर गुणा 4313 किलोमीटर की ऑर्बिट में है। जिसका मतलब है कि चंद्रयान-3 ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे ज्यादा दूरी 4,313 किलोमीटर है। ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान-3 के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए हैं।