इसरो 13 जुलाई को लॉन्च कर सकता है 'चंद्रयान-3'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indiatoday
भारत का 'चंद्रयान-3' 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि इसे 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होना है। यान पूरी तरह तैयार है। सारे टेस्ट पूरे हो जाने के बाद लॉन्चिंग की सही तारीख की घोषणा की जाएगी। 'चंद्रयान-2' मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था।
