x

ISRO का सबसे ताकतवर संचार सैटेलाइट GSAT-30 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

ISRO ने संचार सैटेलाइट GSAT-30 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से सफलतापूर्वक लॉन्च किया। GSAT-30 को हैवी रॉकेट एरियन-5 के जरिए, शुक्रवार तड़के 2.35 मिनट पर रवाना किया गया। यह GSAT-30 संचार उपग्रह इनसैट-4ए की जगह लेगा। जिसे साल 2005 में लॉन्च किया गया था। GSAT-30 भारत की टेलिकम्युनिकेशन सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा। बता दें कि भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो का 2020 में यह पहला मिशन है।