इसरो ने दूसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
चंद्रयान-3 अब ऐसी अंडाकार ऑर्बिट में आ गया है, जिसमें उसकी चांद से न्यूनतम दूरी 174 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 1,437 किलोमीटर है। 14 अगस्त को फिर से चंद्रयान की ऑर्बिट बदली जाएगी। 23 अगस्त को लैंडिंग से पहले कुल 4 बार ऑर्बिट कम की जाएगी। चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे
