चंद्रयान-3 ने तय समय पर सफलतापूर्वक पूरी की कक्षा बदलने की तीसरी प्रक्रिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान सगंठन का चंद्रयान-3 अपने मिशन पर लगातार सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। इस बीच, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान सगंठन ने जानकारी दी कि मिशन अपने तय समय पर है और कक्षा बदलने की तीसरी प्रक्रिया बेंगलुरु से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अभी पृथ्वी के ऑर्बिट में दो बार और फायरिंग की जाएगी। स्पेसक्राफ्ट 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की ओर बढ़ेगा।
