x

चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल लेकर तिरूपति मंदिर गए इसरो वैज्ञानिक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Zeebiz

चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन गुरुवार दोपहर शुरू होगा। लॉन्चिंग कल दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। इससे पहले इसरो के वैज्ञानिक भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे। वैज्ञानिक चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए। चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा। अगले 14 दिन रोवर लैंडर के चारों ओर 360 डिग्री में घूमेगा और कई परीक्षण करेगा।