इसरो 14 फरवरी को लॉन्च करेगा साल का पहला पीएसएलवी सी52 अभियान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इसरो 2022 का अपना पहला अभियान 14 फरवरी को शुरू होगा और पीएसएलवी सी52 द्वारा पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस 04 को कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसरो मुख्यालय ने कहा कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम ‘लॉन्च पैड’ से सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी सी52) को रवाना किया जाएगा। पीएसएलवी सी52 अभियान में दो और छोटे उपग्रहों को स्थापित किया जाएगा।
