पंजाब में स्पेस म्यूजियम बनाएगा इसरो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इसरो पंजाब में स्पेस म्यूजियम बनाएगा। यहां बच्चे राकेट साइंस की बारीकिया सीखेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान दी। बच्चों ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से जुड़े अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि यह बड़े गौरव और संतुष्टि की बात है कि इसरो ने पंजाब में स्पेस म्युजियम स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई।
