इसरो की नई सैटेलाइट रिसेट 2-बी हुई लॉन्च,भारतीय सेना के लिए बड़ा तोहफा
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: isro
इसरो ने नई सैटेलाइट रिसेट 2-बी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण कर भारतीय सेना को बड़ा तोहफा दिया है| इसरो के मुताबिक़ इस सैटेलाइट की मदद से दुश्मनो पर नजर रखना ही आसान नहीं होगा बल्कि इससे आपदा के समय में सही जानकारी भी मिलेगी और खराब मौसम में भी यह सही तस्वीर जारी करने में सक्षम है| इसरो ने कहा इससे भारतीय सेना को दुश्मनो के ठिकाने पता लगाने में भी आसानी होगी|
