सारंग तोप का किया गया सफल परीक्षण, धनुष-बोफोर्स से भी है ज्यादा घातक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया रेंज में पहली बार स्वदेशी सारंग तोप का सफल परीक्षण किया गया. यह तोप पहाड़ों में छिपे दुश्मनों को तबाह करने में सक्षम है. वहीं अब इसे सेना को सौंपने की तैयारी की जा रही है. सारंग तोप की मारक क्षमता पहले 27 किमी थी, जिसे बढ़ाकर अब 39 किलोमीटर किया गया है. तोप का निर्माण कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में किया गया है.
