जापान ओलिंपिक: 40,000 टैक्सी ड्राइवर ले रहे इंग्लिश स्पीकिंग क्लास
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
जापान जुलाई 2020 में होने वाले ओलिंपिक खेलों की मेजबानी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी कर रहा है। जापान की भाषा पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब न बने इसलिए 40,000 टैक्सी ड्राइवरों समेत विभिन्न सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को इंग्लिश भाषा का बेसिक कोर्स करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को टूरिस्ट से पेश आने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
