चांद पर उतरते ही जापानी स्पेसक्राफ्ट की हुई क्रैश लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
जापान की निजी कंपनी आईस्पेस इंक अपने लैंडर हकोतो-आर मिशन 1 को चंद्रमा की सतह पर उतारने में विफल रही। ग्राउंड टीम का लैंडर से संपर्क तब टूटा जब वह चंद्रमा से 100 किलोमीटर ऊपर 6000 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से यात्रा कर रहा था। जापान का रोवर एक खिलौना कंपनी द्वारा बनाया गया था और वे 2024 में अपना दूसरा वाहन लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।
