2021 की दूसरी तिमाही में जियो ला सकता है 5G तकनीक: मुकेश अंबानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2020 में मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि, 'भारत में 5G नेटवर्क का नेतृत्व जियो ही करेगा। 2021 की दूसरी तिमाही में इसे लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी है।' अंबानी ने 2G से 30 करोड़ भारतीयों को मुक्त करने और उन्हें स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने के लिए सरकार से पॉलिसी बनाने का अनुरोध किया। अंबानी बोले, 'जियो की स्वदेशी 5G तकनीक प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत मिशन' की सफलता का गवाह है।'
