आने वाले वक्त में बृहस्पति ग्रह के कई राज खोलेगा जूनो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नासा का अंतरिक्ष यान जूनो आने वाले वक्त में बृहस्पति ग्रह के कई राज खोलेगा। बादलों के नीचे छिपी मौसमी हलचल जूनो ने ही वैज्ञानिकों को बताई थी। जूनो ने ग्रह के उत्तरी ध्रुव पर 8 और दक्षिणी ध्रुव पर 5 ऐसे तूफान देखे जो कई वर्षों से हैं। ये तूफान करीब 4,000 किलोमीटर आकार के हैं। जूनो अगले कुछ वर्षों से इन्हें करीब से देखेगा और नई जानकारियां देगा।
