केजरीवाल ने लांच की Delhi Corona ऐप; बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता समेत मिलेगी कई अन्य जानकारियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना मरीजों के लिए Delhi Corona ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए अब कोई भी अस्पताल में बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता की जानकारी ले सकेगा। जिससे कोरोना मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं होगी। इसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। अगर कोई मना करता है कि अस्पताल में जगह नहीं है, तो 1031 पर कॉल कर सकते हैं।
