आखिर क्या है मोमो चैलेंज?
Kapil Chauhan
News Editor
इस चैलेंज की शुरूआत में यूजर को सबसे पहले एक अज्ञात नंबर मिलता है, जिसके बाद उसे सेव करके Hi-Hello करने का चैलेंज दिया जाता है। यूजर द्वारा इस टास्क को पूरा करने के बाद फिर उस अज्ञात नंबर पर बात करने का चैलेंज दिया जाता है। आगे बढ़ते ही यूजर को डरावनी तस्वीरें और विडियो क्लिप्स आने लगते हैं। यूजर को कुछ काम दिए जाते हैं, जिनके पूरा ना होने पर यूजर को डराया धमकाया जाता है। जिसके बाद धमकी से डरकर यूजर खुदकुशी करने को मजबूर हो जाता है।
