x

लैंडर ने भेजीं चंद्रमा की तस्वीरें, चांद से केवल 113 किलोमीटर दूर चंद्रयान-3

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: CNBC

इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें चांद की सतह पर गड्डे दिखे। इसरो ने इन गड्ढों को फैब्री, जियोर्डाना ब्रूनो और हरखेबी जे के रूप में चिन्हित किया। अब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा से सबसे कम दूरी पर है। चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है। इसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।