PSLV-C55 की लॉन्चिंग आज, PSLV की 57वीं उड़ान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ab times live
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आज दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर PSLV-C55 रॉकेट लॉन्च करेगा। यह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के दो सैटेलाइट और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्लेटफॉर्म POEM के साथ उड़ान भरेगा। दोनों सैटेलाइट धरती की निचली कक्षा में स्थापित किए जाएंगे। वहीं, POEM अंतरिक्ष के वैक्यूम में कुछ टेस्टिंग करेगा। बता दें कि, यह PSLV की 57वीं उड़ान है।
