Lava ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Pulse Phone, महज 1,599 रुपए कीमत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Lava International Limited ने आज Lava Pulse Phone को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। हर्ट रेट और ब्लड प्रेशर की माप चंद सेकंड में करने वाला यह दुनिया का पहला फोन है। फोन सात भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 1,599 रुपए है। यह फोन केवल रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में आएगा। कंपनी ने इसके सेंसर के बिल्कुल सटीक हर्ट रेट और ब्लड प्रेशर मापने का दावा किया है।