क्वाड रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ LG का K92 5G स्मार्टफोन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
LG ने अपनी K सीरीज में नया LG K92 5G स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च किया है। इसकी कीमत करीब 26,000 रुपए है। यूजर्स को 5G सपोर्ट के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसे 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन टाइटन ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है। साथ ही इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है।