खुद दृष्टिबाधित थे लुई ब्रेल, अन्य दृष्टिबाधितों के लिए किया था 'ब्रेल लिपि' का आविष्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
लुई ब्रेल का जन्म आज ही के दिन साल 1809 को फ्रांस में हुआ था। वह दृष्टिबाधितों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वर्तमान 'ब्रेल लिपि' के आविष्कारक थे। उनके बारे में खास बात ये थी कि वह बचपन में एक दुर्घटना के बाद अपनी आंखों की रोशनी खो चुके थे। ब्रेल ने चार्ल्स बार्बियर की डॉट्स आधारित लिपि को आगे बढ़ाते हुए 1829 में नेत्रहीनों के लिए लिपि का पहला संस्करण पेश किया था।
