x

महिंद्रा 2027 तक 13 नए मॉडल लाएगी, eXUV300 को XUV400 के नाम होंगी लॉन्च!

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

महिंद्रा कई नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी में है। सब कुछ कंपनी के प्लान के अनुसार चलता रहा तो महिंद्रा साल 2027 तक मार्केट में 13 नए मॉडल उतार देगी, जिनमें से 8 इलेक्ट्रिक होने वाले हैं। इनमें KUV100 और XUV700 के इलेक्ट्रिक वर्जन शामिल होंगे। इसके बाद कंपनी नया इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी जिसका नाम XUV400 हो सकता है। कार असल में XUV300 का इलेक्ट्रिक अवतार होगा।