दिल्ली एम्स में मैलवेयर अटैक, कुछ देर प्रभावित रही सेवाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: livemint
दिल्ली एम्स में तकनीकी खामी की वजह से सर्वर डाउन हुआ। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मैलवेयर अटैक हुआ था। जिसे ठीक कर लिया गया। एम्स की ई-हॉस्पिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं। करीब 6 माह पहले भी एम्स में साइबर अटैक हुआ था जिससे सारी सेवाएं प्रभावित हुई थीं। जिसके बाद एम्स ने अपनी साइबर सुरक्षा मजबूत की और फिर से सेवाओं को सामान्य किया।