शख्स ने ऑर्डर किया कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो तो घर पहुंची भगवद् गीता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
हालिया कोलकाता के रहने वाले सुतीर्थो दास ने अमेजन से कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) ऑर्डर किया था लेकिन जब डिलिवरी के बाद उन्होंने पैकेट खोल कर देखा तो उसमें से श्रीमद भगवदगीता निकली। इसके बाद उन्होंने कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने पुस्तक की तस्वीरों को पूरे विवरण के साथ फेसबुक पर साझा किया। इस पर यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी।
