ऐपल के सबसे महंगे हेडफोन्स में गड़बड़, बन रहीं पानी की बूंदें
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
प्रीमियम टेक कंपनी ऐपल की ओर से बीते दिनों एयरपॉड्स मैक्स ऑन-इयर हेडफोन्स लॉन्च किए गए हैं। यूजर्स इन हेडफोन्स से जुड़ी एक शिकायत कर रहे हैं और उनका कहना है कि इनमें पानी की बूंदें बन रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पूरी तरह मेटल से बने होने की वजह से इनके ड्राइवर्स में नमी जमा हो रही है। बता दें, भारत में एयरपॉड्स मैक्स हेडफोन्स को 59,990 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है।