x

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: Meta ने 'She Champions Her' और 'Pragati' इनिशिएटिव का किया ऐलान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Free Press Journal

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर Meta ने दो इनिशिएटिव का ऐलान किया। 'She Champions Her' और 'Pragati' नाम से ये दो एनिशिएटिव Instagram पर लॉन्च हुए। Pragati कंपनी की CSR एक्टिविटी का हिस्सा है, जो इंडियन वुमन एंटरप्रेन्योर्स की मदद करेगा। 'She Champions Her' इंस्टाग्राम पर Yuvaa के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। इस कैम्पेन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को फ्री एक्सप्रेशन में सुरक्षा प्रदान करना है।