Micromax एक बार फिर बाजार में करने जा रहा है वापसी, ट्विटर पर जारी किया एक टीजर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
एक बार फिर भारत की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Micromax अपनी धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक विडियो पोस्ट करते हुए यह बताया है। वीडियो में कंपनी द्वारा 2008 से लॉन्च किए गए सारे स्मार्टफोन्स की झलक दिखाई गई है। कंपनी ने लिखा है कि कंपनी अब 2020 में वापसी करने जा रही है। खबर है कि सितंबर के आखिर तक कंपनी 20 स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है।
