Micromax जल्द बजट रेंज में लॉन्च करेगी तीन नए स्मार्टफोन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चीनी स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए Lava और Karbonn के बाद अब Micromax बजट रेंज में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इसे लेकर कंपनी ने बताया, 'हम इंटरनली नए डिवाइस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इन्हें लॉन्च करेंगे।' आगे कहा, 'अपकमिंग डिवाइसेज प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न लुक से लैस होंगे। इन्हें बजट रेंज में लॉन्च किया जाएगा।' कंपनी ने इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।