आज 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी माइक्रोसॉफ्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the times
माइक्रोसॉफ्ट आज 11,000 कर्मचारियों को बर्खास्त करेगी। यह कंपनी के कार्यबल का 5% है। मानव संसाधन और इंजीनियरिंग विभागों में यह छंटनी होगी। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी। अक्टूबर में, समाचार साइट एक्सियोस ने बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट ने कई डिवीजनों में लगभग 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। 30 जून 2022 तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 2,21,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे
