इस तारीख से अपडेट के रूप में उपलब्ध होगा Microsoft Windows 11
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: microsoft
Microsoft Windows 11 आधिकारिक तौर पर 5 अक्टूबर 2021 से एक स्टेबल अपडेट के रूप में उपलब्ध होगा। Windows 11 फिलहाल बीटा स्टेज में है और केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो Windows Insider program का हिस्सा हैं। Microsoft ने इस अपडेट के साथ आने वाले नए बदलावों की भी घोषणा की। इसमें नया सेंटर-अलाइंड टास्कबार, नए एडिशन में नई साउंड, Microsoft 365 इंटीग्रेशन जैसे अपडेट्स शामिल हैं।
