जैसलमेर में क्रैश हुआ एयफोर्स का मिग 27 विमान, बाल-बाल बचा पायलट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: news 18
मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर राजस्थान के जैसलमेर की पोखरण फायरिंग रेंज से उड़ान भरने वाला मिग 27 विमान दुर्घाटनाग्रस्त होकर क्रैश हो गया. दुर्घटना के वक्त पायलट ने समय रहते पैराशूट की मदद से विमान से बाहर छलांग लगा दी. दुर्घटना से विमान का मलबा करीब 3 किमी क्षेत्र में फैल गया. हादसे के बाद इंडियन एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है. बता दें कि मिग 27 अगामी 16 फरवरी को फायर पावर डेमोन्स्ट्रेशन के लिए ट्रेनिंग मिशन में था.
