कारगिल में दुश्मनों को धूल चटाने वाले 'बहादुर' मिग 27 फाइटर जेट को कल मिलेगी विदाई
Deeksha Mishra
News Editor
भारतीय वायुसेना में 35 साल से अपना पराक्रम दिखा रहा बहादुर मिग 27 फाइटर जेट का सफर 27 दिसंबर को थम जाएगा. इसके साथ ही मिग 27 का युग समाप्त हो जाएगा. इस फाइटर जेट का इस्तेमाल साल 1999 में हुए भारत-पाक के कारिगल युद्ध में किया गया था. इस बहादुर ने वायुसेना के ऑपरेशन सफेद सागर में दुर्गम पहाड़ियों के बीच उड़ान भरकर दुश्मन के ठिकानों और सप्लाई मार्ग को नेस्तानाबूद कर दिया था.
