Apple के लाखों यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में, कम्पनी ने दी सावधान रहने की चेतावनी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Apple ने iphone के सिक्योरिटी सिस्टम में आये एक हैकिंग बग से अपने यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा है। iphone में आए इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के डिवाइस से पर्सनल डाटा को आसानी से हैक कर सकते हैं। कम्पनी ने बताया कि इस बग को ठीक करने के लिए जरूरी अपडेट तैयार हो चुका है, जल्द ही इसे सभी यूजर्स को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
