इस तरह के पासवर्ड्स को हैकर्स आसानी से कर लेते हैं हैक, स्टडी में हुआ खुलासा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र के अध्ययन से पता चला है कि जो लोग पासवर्ड के तौर पर '123456' और क्वर्टी(Q,W,E,R,T) का इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे पासवर्ड वाले लाखों अकाउंट्स में आसानी से सेंध लगाई जा सकती है. स्टडी में पाया गया है कि 2.3 करोड़ से अधिक पासवर्ड्स में शीर्ष पर '123456' है. दूसरा सबसे लोकप्रिय पासवर्ड '123456789' है. अन्य टॉप 5 पासवर्ड्स में 'क्वर्टी', 'पासवर्ड' और ‘1111111’ शामिल हैं.
