तोते ने ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया सामान, जानकर मालकिन हो गई हैरान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
आजकल लोग अमेजन के वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा स्पीकर से आप अपनी आवाज के जरिए कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं. इसका फायदा ब्रिटेन के एक तोते ने उठाया. रॉको ने अपनी मालकिन की आवाज निकालकर एलेक्सा के जरिए अमेजन से तरबूज, किशमिश, ब्रोकली, आइस्क्रीम, लाइट और एक पतंग ऑर्डर कर दिया.जब तोते की मालकिन मैरियन घर आई और उन्होंने शॉपिंग लिस्ट में ये सब सामान देखा तो चौंक गई और तुरंत सबको कैंसल किया. मैरियन रॉको को बर्कशायर के नेशनल एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट से लेकर आई थी.
